Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस: सिंधिया

तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस: सिंधिया

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया सीधा संवाद

तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस: सिंधिया
X

कोलारस/बदरवास। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को गोपालजी गार्डन एवं बदरवास होटल सिल्वर पार्क में पहुंचे, यहां पर उन्होंने भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर बूथ कैसे जीता जाता है, इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश पर दशकों तक राज किया, पर विकास के एक भी काम नहीं किया। सड़कों के हाल बेहाल थे, बिजली तो सिर्फ दो-तीन घंटे के लिए ही आती थी। कांग्रेस के शासन को जनता कभी नहीं भूल सकती। श्री सिंधिया ने कहा कि जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं, और अपशब्द सुनने की पावर ऑफ अटॉर्नी देते हैं, उनका भरोसा नहीं किया जा सकता। अगर यह गलती से भी सत्ता में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे? इसलिए भाजपा की लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री रामजी के मंदिर का उद्घाटन भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से होने जा रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजमाता विजयराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं का भी उदाहरण दिया, और कहा कि हमारे संस्थापकों के दिखाए पथ पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना है, और पार्टी को जीत दिलानी है।

कोलारस में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ महेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक, जसवंत जाटव करैरा, शकुंतला खटीक, सोनू बिरथरे, मुकेश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कोलारस जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रयाग बाईर् परिहार, भूपेन्द्र यादव, कल्याण सिंह यादव, विन्नी बाई शर्मा, गुलाब सिंह धाकड़, उधम सिंह धाकड़, बलवीर सिंह चौहान, सुरेश सोनी, राधेश्याम बंसल, हितकुमार श्रीवास्तव, विजय शर्मा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सीताराम रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमारिया, खरई भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़, लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा मंडल महामंत्री राम सडैया, नवल सिंह सोलंकी, ओपी भार्गव, सोहन गौड़, रुद्राक्ष गौड़, बालवीर निवोरिया, हरिशंकर धाकड़, राधाबल्लभ श्रीवास्तव, शिवनारायण धाकड़, अमोल सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रामभरोसी शर्मा, सिरनाम सिंह रघुवंशी, दीपक जैन, सोनू जैन, सतीश भार्गव, गुड्डा राव, विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट सहित समस्त बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 28 Oct 2023 9:06 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top