Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > भले ही कर्ज लेना पड़े पर किसानों के नुकसान की भरपाई करूंगा : मुख्यमंत्री चौहान

भले ही कर्ज लेना पड़े पर किसानों के नुकसान की भरपाई करूंगा : मुख्यमंत्री चौहान

भले ही कर्ज लेना पड़े पर किसानों के नुकसान की भरपाई करूंगा : मुख्यमंत्री चौहान
X

रायसेन। प्रदेश में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। आज रायसेन में गैरतगंज में प्रभावित फसलों का जायजा लिया।इस दौरान किसानों को सांत्वना देते हुए कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चाहे उन्हें कर्ज लेना पड़े, वे किसानों के नुकसान की भरपाई राहत की राशि और फसल बीमा से करेंगे।इस अवसर पर सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा की कि लगता है ईश्वर ने उन्हें कोरोना से लडऩे और किसानों के दुख दर्द दूर करने के लिए ही फिर मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने किसानों से कहा कि आंख में आंसू मत लाना, मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करके आपको संकट से पार निकालकर ले जाऊंगा। उन्होंने यहां सोयाबीन और उड़द फसलों में लगे यलो-मौजिक रोग के चलते फसलों के नुकसान का खेतों मे जाकर निरीक्षण किया और जिला-प्रशासन को निर्देश दिए कि सर्वे का काम शीघ्र करें और किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान फसलों के सर्वे के बाद राहत और बीमा राशि से वंचित नहीं रहें। सर्वे में पंचायत के 5 सदस्यों को भी रखें जिससे कोई गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने बेगमगंज और सिलवानी के किसानों को आश्वस्त किया कि पूर्व में हुई गड़बड़ी की जांच के साथ इस बार पारदर्शी तरीके से सर्वे होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सजग है और बाढ़ पीडि़तों की मदद के साथ ही गरीब किसानों की मदद में अपनी सक्रिय भूमिका में कार्यरत है। दिन-रात एक करके पिछले हफ्ते ही बाढ़ में फंसे 13 हजार लोगों की जान बचाई हैं।

आंखों में आँसू मत लाना, सरकार और मैं किसानों को संकट से निकालूंगा -

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गैरतगंज से लगे ग्राम सहजपुर के खेतों मे पहुंचकर यलो-मौजिक रोग से प्रभावित हुई सोयाबीन फसल का जायजा लिया। कृषि अधिकारियों ने बताया कि लगातार 3 हफ्ते बारिश नहीं होने के कारण यह प्रकोप हुआ है। मुख्यमंत्री ने कृषक महेंद्र यादव को भी सांत्वना दी और कहा कि आंखों में आंसू मत लाना सरकार और मैं आपको संकट से पार निकालेंगे। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

गरीबों के भारी-भारी बिजली के बिल स्थगित -

गरीबों के भारी-भारी बिजली के बिल उन्होंने स्थगित कर दिये हैं और इस माह से माह वार नये बिल आएंगे। पिछली सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण की सभी योजनाएं बंद कर दी थी, संबल सहित ऐसी सभी योजनाएं फिर से शुरू कर दी हैं। अब किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की किश्त जमा करने की तारीख अब 7 सितम्बर कर दी है। विधायक रामपाल सिंह ने तिथि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में लैब से लेकर ऑक्सीजन, दवाई, वेंटिलेटर और अस्पतालों की व्यवस्था -

मुख्यमंत्री ने किसानों को से कहा कि कोरोना से जंग के लिए प्रदेश में लैब से लेकर आक्सीजन, दवाई, वेंटिलेटर और अस्पताल आदि की व्यवस्था की है। कोई भी व्यक्ति अब इस संक्रमण से लड़ सकेगा। कोई भी नागरिक इससे घबरायें नहीं, सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। मुख्यमंत्री किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए।

Updated : 4 Sep 2020 2:34 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top