Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > पंजाब घटनाक्रम के लिए राहुल जिम्मेदार, कांग्रेस डुबाने में लगे है : शिवराज सिंह

पंजाब घटनाक्रम के लिए राहुल जिम्मेदार, कांग्रेस डुबाने में लगे है : शिवराज सिंह

पंजाब घटनाक्रम के लिए राहुल जिम्मेदार, कांग्रेस डुबाने में लगे है : शिवराज सिंह
X

टीकमगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने और नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। चौहान ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं, पंजाब में बनी बनाई सरकार को निपटा दिया।

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर हैं। वे यहां जनदर्शन यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान मीडिया द्वारा उनसे पंजाब के घटनाक्रम पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। चौहान ने कहा कि अब राहुल भैया कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं, बनी-बनाई पंजाब की सरकार निपटा दी। अच्छे खासे अमरिंदर मुख्यमंत्री बने हुए थे। सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर को हटाया और फिर सिद्धू भी भाग गये। अब राहुल गांधी के होते हुए हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं है।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top