Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > पहला धर्म जनता की सेवा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

पहला धर्म जनता की सेवा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हंडिया का किया दौरा

पहला धर्म जनता की सेवा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
X

हरदा। प्रदेश में जारी बढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। साथ बाढ़ प्रभावितों से मिल उकी आवश्यकताओं और नुकसान की जानकारी ले मदद कर रहे है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री चौहान ने हरदा जिले के हांडिया का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान बाढ़ प्रभावितों से मिल उनका हाल जाना। उन्होने बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण बाढ़ आपदा के संकट में प्रदेश सरकार आपके साथ है। चिन्ता न करें, हर संभव सहायता मुहैया कराई जायेगी।

उन्होंने कहा की बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में फसल, मकान, सामान हर क्षति का पूरा आंकलन कर शीघ्र राहत पहुँचाई जाएगी। आरबीसी 6-4 व फसल बीमा दोनों का लाभ प्रभावितों को मिलेगा। प्रभावितों की जिंदगी पुन: पटरी पर लाई जायेगी। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होगी। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, सहितकमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, पूरी प्रशासनिक टीम जनता की सहायता के लिये लगातर सतर्क रहेगी, ताकि बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जा सके। उन्होंने आगे कहा की कोरोना संकट के बाद बाढ़ आपदा के इस संकट से भी जनता को शीघ्र पार निकालेंगे।

जनहानि को रोकने में सफल -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा पहला धर्म जनता की सेवा है। जब जनता संकट में हो तो शिवराज घर पर नहीं बैठ सकता। । भीषण बाढ़ आपदा के संकट में लगातार फोन आ रहे थे ''मामा हमें बचा लो'', लोग बाढ़ में फंसे हुए थे। हमने प्रधानमंत्री जी, रक्षामंत्री, सेना प्रमुखों से बातचीत की और तुरन्त भारतीय वायु सेना और थल सेना का सहयोग प्राप्त हुआ। सेना के जवानों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड सहित पूरी प्रशासनिक टीम, स्वयं सेवी कार्यकर्ता ने दिन रात मेहनत करके एक-एक जान की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरफोर्स की टीम द्वारा बाढ़ में फंसे तीन सौ लोगों को एयरलिफ्ट के माध्यम से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हंडिया तहसील में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बचाने में युवकों, स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गये प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संतोष इस बात का है कि हम जन हानि को रोकने में सफल हुए।

रविवार को खुले बैंक -

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भाईयों को फसलों के नुकसान से सुरक्षा देने के लिये इतिहास में पहली बार रविवार को भी बैंक खोले गए। उनकी फसलों का बीमा कराया गया। उन्होने कहा कि जिन गरीब भाईयों बहनों को राशन नहीं मिलता था, उन्हें भी इसी माह से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जिनके घर डूब गये थे, उन्हें भी पचास किलो राशन उपलब्ध कराया जायेगा। बीस लाख किसानों के खाते में 4600 करोड़ रूपये डाले जाएंगे।



Updated : 1 Sep 2020 2:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top