Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मालखाने में मानव कंकाल देखकर क्रिकेट खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए

मालखाने में मानव कंकाल देखकर क्रिकेट खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए

हालांकि पुलिस ने बताया कि यह नर कंकाल काफी पुराना है, जिसकी जांच चल रही है।

मालखाने में मानव कंकाल देखकर क्रिकेट खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए
X

दमोह। पुलिस कोई सामग्री को जब्त करती है तो उसे मालखाने में सुरक्षितरखा जाता है। पर पथरिया पुलिस थाने के पुराने मालखाने में दरवाजे तक नहीं है और यह खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां इसी मालखाने में सामान रखा जाता है। रविवार को क्रिकेट खेल रहे बच्चों के इस मालखाने में नर कंकाल देखकर होश उड़ गए। इसके बाद इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

मीडिया कर्मी मालखाने पहुंचे तो एक मानव खोपड़ी के साथ जब्त अन्य सामग्री कबाड़े की तरह पड़ी देखी । हालांकि पुलिस ने बताया कि यह नर कंकाल काफी पुराना है, जिसकी जांच चल रही है। बता दें कि पुराने मालखाने के सामने एक खेल मैदान है, जहां छोटे-छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते रहते हैं। रविवार की दोपहर जब क्रिकेट खेलते समय उन बच्चों की गेंद मालखाने में चली गई और यह बच्चे गेंद खोजने मालखाने के अंदर गए तो वहां उन्हें नर कंकाल का सिर पड़ा मिला, जिससे वह डर के कारण वहां से भागे और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मीडिया कर्मियों ने यहां आकर देखा तो नर कंकाल का सिर डला था, जिसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। नर कंकाल की पूरी हड्डियां यहां वहां पड़ी थी और पास में खोपड़ी डली थी।

कंकाल बोरी में बंधा हुआ रखा था

इस संबंध में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के बताए अनुसार अज्ञात नर कंकाल वर्ष 2012-13 के आसपास का है, जो पथरिया के ग्राम बरधारी गांव में मिला था। जिसका निराकरण अभी नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह कंकाल बोरी में बंधा हुआ रखा था जो खुले आसमान के नीचे रखा था। धूप, बारिश के कारण बोरी फट गई और नर कंकाल आसपास बिखर गया।

Updated : 8 Jan 2024 9:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Desk

Swadesh Desk


Next Story
Top