Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मां को घर से निकालने वाला हम पर उंगली उठा रहा है : शिवराज

मां को घर से निकालने वाला हम पर उंगली उठा रहा है : शिवराज

मां शारदा के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने मैहर से शुरू की द्वितीय चरण की जन आशीर्वाद यात्रा

मां को घर से निकालने वाला हम पर उंगली उठा रहा है : शिवराज
X

मैहर/विनोद दुबे। मध्यप्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता से आशीर्वाद लेने निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मां शारदा का आशीर्वाद लेकर द्वितीय चरण की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। मां के दर्शनों के बाद मैहर के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह उर्फ राहुल भैया पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी मां बहनों को घर से निकालने वाले हम पर उंगली उठा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में 50000 देकर बेटियों के सम्मान की बोली लगाई जाती थी । लेकिन हमारी सरकार ने बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सख्त कानून भी बनाए और दुष्कर्मियों को फांसी के फंदे पर चढ़ाने के लिए विधानसभा में कानून पास किया। उन्होंने कहा कि जहां मां बहन बेटी का सम्मान नहीं वहां ईश्वर और मां शारदा वास नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां मां शारदा और मैहर की जनता का आशीर्वाद लेने अपनी पत्नी के साथ आया हूं लेकिन कांग्रेसियों को भी आपत्ति होने लगी। कांग्रेसी कह रहे हैं कि अब मैं भैया को धोखा देने आया हूं । कांग्रेसी नहीं जानते कि मैया तो सब जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह कर दिया था और बीमारू राज्य बना दिया था। हमने उसे विकसित राज्य बनाया अब मां शारदा से प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुख्यमंत्री ने मैहर की जनता से कहा कि हमारी सरकार ने अगर अच्छा काम किया है।

(शेष पृष्ठ सात पर...)

रामनगर में उमड़ा जनता का समुद्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा मैं जनता को नहीं देख पा रहा हूं और जनता मुझे नहीं। उन्होंने कहा आपका विश्वास किसी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा उन्होंने कहा कि राम नगर के विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया इस कारण से पिछड़ गया। भाजपा का विधायक होता तो क्षेत्र इतना पीछे नहीं रहता। तहसील के 151 गांव में सिंचाई होगी 50-50 एकड़ में सिंचाई होगी। टेंडर हो गए हैं गांव को सिंचाई का पानी मिलेगा। उन्होंने वह कांग्रेस हिसाब मांग रहा हैं वह बताए कि 50 साल में उन्होंने क्या किया। इंदिरा कहती थी गरीबी हटाओ गरीबी तो है ही नहीं कांग्रेसियों ने गरीब को ही हटा दिया। रेप प्रदेश कहकर बदनाम कर रहे हैं कि उन्होंने कहा इस बार भाजपा का विधायक बनना ।

तो उसे प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने और प्रदेश की जनता की सेवा का एक और मौका मिलना चाहिए। कार्यक्रम को स्थानीय सांसद गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह , जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला, विश्वास सारंग, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बी डी शर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

ट्रेन से पहुंचे मुख्यमंत्री: मौसम की खराबी के कारण बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेल मार्ग से सुवह 6: 30 बजे मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन और जानसभा के बाद मुख्यमंत्री रथ में सवार होकर जनसंपर्क करते हुए रामनगर तक पहुंचे।। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से मैहर और मैहर से रामनगर पहुंचना था। इस दौरान उन्होंने ग्राम देवरी सहित दो दर्जन ग्रामो में संबोधित करते हुए इस बार भाजपा का विधायक बनाने की बात कही । साथ ही सड़क- स्कूल आदि की घोषणाएं की।

कीचड़ के बावजूद सभा में उमड़ा जनसैलाब

मैहर में मुख्यमंत्री की जनसभा से पूर्व बारिश के कारण सभास्थल परिसर में भारी कीचड़ हो गई। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था करने का प्रयास किया था। यहां बनाए गए तीन विशाल पंडालों को भी जलरोधी बनाया गया था लेकिन भारी बारिश के कारण मैदान में कीचड़ हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे लोग कीचड़ की परवाह न करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का पूरा भाषण सुना। भाषण के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के भाषण पर कई बार तालियां भी बजाईं और हाथ उठा कर उन्हें समर्थन का भरोसा भी दिया।

Updated : 19 July 2018 10:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top