Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > जन आशीर्वाद यात्रा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना
जन आशीर्वाद यात्रा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना
Swadesh Digital | 28 July 2018 7:56 AM GMT
X
X
दतिया। जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में दतिया पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर देवी बगलामुखी की पूजा-अर्चना की और मत्था टेका। पीतांबरा पीठ देशभर में ख्याति प्राप्त तांत्रिक शक्तिपीठ है। मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भोपाल से चलकर श्रीधाम एक्सप्रेस से सुबह 4 बजे दतिया पहुंचे। दतिया रेलवे स्टेशन पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पीतांबरा पीठ पहुंचे। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आज भांडेर व सेंवढ़ा पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री सभाओं को संबोधित करेंगे।
Updated : 28 July 2018 3:19 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire