Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > कांग्रेस का कृत्य देशद्रोह : शिवराज सिंह

कांग्रेस का कृत्य देशद्रोह : शिवराज सिंह

दिग्विजय मानसिक रूप से कुंठित-मां के साथ न्याय न करने वाला निकाल रहा न्याय यात्रा

कांग्रेस का कृत्य देशद्रोह : शिवराज सिंह
X

सतना। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के बड़बोले नेताओं पर तंज कसते हुए उन्हें न सिर्फ मानसिक रूप से कुंठित बताया बल्कि उनके काम को देश द्रोह ठहराया। जनदर्शन यात्रा पर सतना आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हिन्दू आतंकवाद और शशि थरूर के 'हिन्दु पाकिस्तान' और 'हिन्दू तालिबान' जैसी टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनकी बुद्धि पर तरस आता है। दिग्विजय, शशि थरूर जैसे कंाग्रेस के नेता मानसिक रूप से कुंठित है। हिन्दू समाज के बारे में उनकी इन टिप्पणियों को वे देश द्रोह मानते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंाग्रेस और उसके नेताओं को अपने देश, समाज और संस्कृति से प्यार नहीं है। वे छपास रोग से ग्रसित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ऐसे विचारों को धिक्कारता हॅू। उन्होने कहा कि कंाग्रेस के नेता आतंकवादियों का सम्मान करते है। आदर और सम्मान सूचक शब्दों से उनका नाम लेते है और हिन्दू समाज से नफरत करते है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की मां के संदर्भ में उनके बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा जो व्यक्ति अपनी मां के साथ न्याय नहीं कर रहा वह न्याय यात्रा निकाल रहा है । क्या सरकार उनकी मां को न्याय दिला पाएगी? सवाल पर श्री चौहान ने कहा कि वो साधारण महिला नहीं है, स्व.अर्जुन सिंह की धर्म पत्नी है। वे फिलहाल न्यायालय की शरण में गई है और उनके साथ हर कोई खड़ा रहेगा। कांग्रेस को पिछलग्गू बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो करती है वही कंाग्रेसी करने लगते है। उन्होने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की तो कंाग्रेस जन जागरण यात्रा निकालने लगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेसकी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उनके समय प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी और सिंचाई की सुविधाएं क्यों नहीं थी। सरकार पैसा कहां खर्च कर रही थी। शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को तबाह करने वाले अब यात्राएं निकाल रहे है। श्री चौहान ने कहा कि कंाग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। उनकी सरकार ने पहले प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला और अब प्रदेश को विकासशील राज्य से आगे समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सतना शहर के विकास के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में शहर में कई विकास कार्य शुरू हो गए है और जिन पर 1530 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। सतना को मेडिकल कालेज मिला है जो कि शहर के विकास में नींव का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में दोहरी बरसात हो रही है। बरसते पानी में जनता का प्यार भी बरस रहा है। श्री चौहान ने कहा कि जनता खुले दिल से उन्हें अपना समर्थन और प्यार दे रही है। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रेस कंाफ्रेस के दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद गणेश सिंह, प्रदेश महामंत्री बी.डी.शर्मा, विधायक शंकर लाल तिवारी एवं महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय भी उपस्थित थे।

Updated : 20 July 2018 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top