Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > बुरहानपुर के दिनेश अग्रवाल ने चंद्रयान 3 का लैंडर सेंसर तैयार किया, जानिए सफलता की कहानी

बुरहानपुर के दिनेश अग्रवाल ने चंद्रयान 3 का लैंडर सेंसर तैयार किया, जानिए सफलता की कहानी

वर्तमान में दिनेश अग्रवाल विगत 33 वर्षों से इसरो अहमदाबाद में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है।

बुरहानपुर के दिनेश अग्रवाल ने चंद्रयान 3 का लैंडर सेंसर तैयार किया, जानिए सफलता की कहानी
X

बुरहानपुर। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने के बाद मध्य प्रदेश समेत देश भर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इंदौर, भोपाल समेत राज्य के अधिकांश शहरों में चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे देखकर लोग झूम उठे। माहौल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। लोगों ने तिरंगे लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसी बीच बुरहानपुर का नाम फिर एक बार रोशन हुआ है। इसरो के इस अहम मिशन में शहर के वैज्ञानिक ने अहम भूमिका निभाई है।

जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर के वैज्ञानिक दिनेश अग्रवाल ने चंद्रयान 3 के लैंडर का सेंसर तैयार किया है, जिसकी मदद से सफल लैंडिंग हो सकी। जिस कारण पूरा देश आज गर्व महसूस कर रहा है। बता दे कि 12वीं तक कि पढ़ाई दिनेश अग्रवाल ने बुरहानपुर में ही की है। बारहवीं कक्षा उन्होंने सुभाष उत्कृष्ट स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने उज्जैन के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग और एमबीए किया। वर्तमान में दिनेश अग्रवाल विगत 33 वर्षों से इसरो अहमदाबाद में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है।

Updated : 23 Aug 2023 4:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top