Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, 84 लोग गिरफ्तार

खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, 84 लोग गिरफ्तार

खरगोन में परीक्षाएं स्थगित

खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, 84 लोग गिरफ्तार
X

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगौन जिला मुख्यालय पर रविवार शाम को रामनवमी के जुलूस पर पथराव के मामले में अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किये जा चुके हैं। प्रशासन ने नगर के तलैया चौक इलाके के आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई चल रही है।

घटना के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे शहर में पुलिस बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में सोमवार को दोपहर तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।सोमवार को डीआईजी तिलक सिंह ने एसपी के पैर में गोली लगने की पुष्टि भी की है। वह खतरे के बाहर हैं। रातभर चली कार्रवाई में पुलिस ने कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने बताया कि 25 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई है, वहीं कुल 27 लोग घायल हुए हैं। खरगोन में हालात पर नियंत्रण के करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि खरगोन तालाब चौक में आरोपितों को घरों को खाली करा लिया गया है और उन्हें पोकलेन मशीनों को माध्यम से ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव -

रामनवमी के दिन रविवार को शाम करीब 5.30 बजे श्रीराम शोभायात्रा पर लोगों ने पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों के ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने से यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायर भी किए। इसके बाद जुलूस भी स्थगित कर दिया। हालात बिगड़ते देखकर कलेक्टर अनुग्रहा पी भी मौके पर पहुंच गईं और 6.37 बजे प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। इस घटना के बाद 6.30 बजे भाटवाड़ी, सराफा व भावसार मोहल्ला के मकानों में आग लगाने के अलावा धार्मिक स्थल में आग लगा दी। तीन से ज्यादा दुकानें जला दी गई थीं। शोभायात्रा पर पथराव के बाद रातभर शहर में कई स्थानों पर आगजनी व पथराव की घटनाएं हुईं। पथराव की घटनाओं में खरगौन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई सहित करीब आठ पुलिसकर्मी घायल हुए।

खरगोन शहर में परीक्षाएं स्थगित -

खरगोन शहर के स्कूलों में होने वाली आठवीं कक्षा व महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां बाद में घोषित की जाएगी।

Updated : 12 April 2022 10:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top