बलात्कार के आरोपी का संरक्षण करने वाले संजय त्रिपाठी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

X
By - स्वदेश डेस्क |3 April 2022 1:20 PM IST
Reading Time: रीवा। रीवा के चर्चित सर्किट हाउस गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी महंत बाबा सीताराम दास को संरक्षण देने वाले संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवर ब्रिज से लगा है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बगल में है।एक दिन पहले ही रीवा पुलिस ने संजय त्रिपाठी और उसके भांजे अंशुल मिश्रा को भोपाल से गिरफ्तार किया था। संजय त्रिपाठी के कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए ब्लैक कमांडो बुलाए गए हैं।
निगम ने एक दिन पहले शॉपिंग काम्प्लेक्स के अवैध हिस्से को चिन्हित किया था। उन्होंने अपनी दबंगई के चलते इसका अवैध निर्माण कराया था। इस निर्माण के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है प्रशासन डायनामाइट से भवन को गिरा सकती है।
Next Story
