शाजापुर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिए आलू, कहा - सोना बनाओ, मिला ये...जवाब

X
By - स्वदेश डेस्क |5 March 2024 4:14 PM IST
Reading Time: शाजापुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मप्र से गुजर रही है। यात्रा आज चौथे दिन शाजापुर जिले में पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे और श्रीराम के जयकारे लगाए तो राहुल गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे।
इसी दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू देकर सोना बनाने की मांग की। इस पर राहुल गांधी ने कहा - धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आऊंगा। इसके बाद राहुल गांधी फ्लाइंग किस देने लगे और फिर वापस अपनी जीप में सवार हो गए।
आलू देने का कारण-
दरअसल, राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है, जिसमें वह एक मशीन में एक ओर से आलू डालकर दूसरी ओर से सोना निकालने की बात करते दिखते हैं। इसी वीडियो के कारण आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू भेंट किए।
Next Story
