Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > भाजपा विधायक ने पेश की अनूठी मिसाल, वेतन-भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने का किया ऐलान

भाजपा विधायक ने पेश की अनूठी मिसाल, वेतन-भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने का किया ऐलान

भाजपा विधायक ने पेश की अनूठी मिसाल, वेतन-भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने का किया ऐलान
X

रतलाम। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है। सदन में आज बाकी बचे सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं सदन में आज मध्य प्रदेश के रतलाम शहरसे भाजपा विधायक चेतन्य कश्यप ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने विधानसभा में विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने की घोषणा की। घोषणा का सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।

गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में अंदर चर्चा के दाैरान विधायक चेतन कश्यप ने सदन को जानकारी दी। उन्होंने सूचना देते हुए कहा कि मेरे वेतन भत्ते राजकोष से आहरित नहीं किया जाए। विधायक कश्यप ने कहा कि उन्हें मिलने वाली राशि का उपयोग राज्य के विकास एवं कल्याणकारी कार्यों में किया जाए। कश्यप ने पिछली विधानसभा में भी वेतन-भत्तों का राजकोष में समर्पण किया था। कश्यप ने कहा कि राष्ट्रसेवा और जनहित उनका ध्येय है और इसी उद्देश्य के लिए वे राजनीति में आए हैं। वे कई सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।

सबसे अमीर विधायक

बता दें चेतन्य काश्यप मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। चेतन्य काश्यप की यदि आमदनी की बात की जाए तो वह लगभग 37 लाख रुपये साल कमाते हैं जबकि, उनकी पत्नी नीता कश्यप ने साल 2022-23 में 68 लाख रुपये से ज्यादा की वार्षिक इनकम बताई है। इनमें 8 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 286 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। हालांकि, चेतन कश्यप पर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

Updated : 21 Dec 2023 2:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top