Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > भाजपा ने की दिग्विजय सिंह की शिकायत, कहा-वादा निभाओ यात्रा' में परोस रहे अश्लीलता

भाजपा ने की दिग्विजय सिंह की शिकायत, कहा-वादा निभाओ यात्रा' में परोस रहे अश्लीलता

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इस प्रकार का आयोजन कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है।

भाजपा ने की दिग्विजय सिंह की शिकायत, कहा-वादा निभाओ यात्रा में परोस रहे अश्लीलता
X

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आयोजित ’वादा निभाओ यात्रा’ में अश्लीलता परोसने को लेकर शिकायत की है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत सौंपी है, जिसमें कहा है कि राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र में ’वादा निभाओ यात्रा’ का आयोजन कर रहे हैं। गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुर गांव में ’वादा निभाओ यात्रा’ के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अश्लील नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इस प्रकार का आयोजन कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए यह प्रयास बेहद शर्मनाक और ओछी मानसिकता का प्रतीक है। ’वादा निभाओ यात्रा’ में इस तरह के अश्लील कार्यक्रम के कारण आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण दिग्वजिय सिंह को इस प्रकार के अश्लील प्रचार करने पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे समाज में नैतिकता बनी रहे।

निर्वाचन आयोग पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल में चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एसएस उप्पल, न्यायिक एवं निर्वाचन विभाग के प्रभारी मनोज द्विवेदी एवं न्यायिक एवं निर्वाचन विभाग के सह प्रभारी अशोक विश्वकर्मा शामिल रहे।

Updated : 13 April 2024 12:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top