Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > टीकमगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के घर असम पुलिस का छापा, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई

टीकमगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के घर असम पुलिस का छापा, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई

Congress candidate
X

टीकमगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर छापा 

टीकमगढ़। मप्र विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर गुरुवार सुबह असम और मध्यप्रदेश पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है।मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि किसी किसी धोखाधड़ी के मामले में असम के न्यायालय के आदेश पर यह कारवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के साथ असम पुलिस के जवान सुबह—सुबह यादवेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे। उसके बाद यादवेंद्र के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। यहां पर असम पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर पहुंची। बताया गया है असम की पुलिस किसी धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री यादवेंद्र के घर पहुंची है पुलिस की टीम परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

Updated : 19 Oct 2023 7:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top