Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > अनूपपु में भाजपा को दो, कांग्रेस को एक सीट मिली, मंत्री बिसाहूलाल जीते

अनूपपु में भाजपा को दो, कांग्रेस को एक सीट मिली, मंत्री बिसाहूलाल जीते

अनूपपु में भाजपा को दो, कांग्रेस को एक सीट मिली, मंत्री बिसाहूलाल जीते
X

मंत्री बिसाहूलाल जीते 

अनूपपुर। जिले की 3 विधानसभा सीटों वोटो की गिनती समाप्त हो चुकी हैं। यहां दो सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस जको जीत मिली है।

  • कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप जायसवाल अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील सराफ से 22788 मतों से विजयी हुए।
  • अनूपपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह से 20419 मतों से विजयी हुए।
  • पुष्पराजगढ़ (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह मार्को अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम से 4486 मतों से विजयी हुए।

अनूपपुर जिले में पिछली बार तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीत पाई थीं। वही 2020 में बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जहां उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस तरह से अनूपपुर जिले में दो सीट कांग्रेस एवं एक सीट बीजेपी की थी।

Updated : 3 Dec 2023 7:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top