Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > विदिशा में बोले अमित शाह, मध्य प्रदेश को 'बेस्ट' प्रदेश बनाएंगे

विदिशा में बोले अमित शाह, मध्य प्रदेश को 'बेस्ट' प्रदेश बनाएंगे

Amit Shah
X

अमित शाह ने विदिशा में जनसभा को संबोधित किया 

विदिशा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस अभी-अभी पांच नई गारंटी लाई है। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे। कमलनाथ से पूछने आया हूं कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार चली, आप बताइए कि मध्य प्रदेश को कितना रुपया दिया गया?




केन्द्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार को मप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विदिशा जिले के सिरोंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ करप्शननाथ और बंटाढार दिग्विजय की जोड़ी मध्यप्रदेश का भला नहीं कर सकती। मैं 10 दिन से पूछ रहा हूं, कमलनाथ मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे। मैं उनसे हिसाब मांग रहा हूं। कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश में विकास नहीं हुआ। भाजपा सरकार बीमारू राज्य मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले गई। एक बार फिर आप सभी डबल इंजन की सरकार चुनें और प्रदेश का विकास करें।

कमलनाथ के मन में नकुलनाथ को मुख्यमंत्री, बंटाढार को भी बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया गांधी को बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना है। ये अपने बेटे-बेटी के लिए काम करने वाले देश का क्या भला करेंगे? अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करिए, हम बेमिसाल मध्य प्रदेश को 'बेस्ट' प्रदेश बनाएंगे। जो लोग अपने बेटा-बेटी के लिए राजनीति में आए हैं, वो क्या देश का भला करेंगे। एक ओर से परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित करने वाली भाजपा है। मोदी ने नौ साल में जो कहा, वो करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा ने 18 साल के शासन में बीमारू राज्य को विकसित प्रदेश बनाया। अब पांच साल और मिलने पर भाजपा इस प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला देगी।

तारीख भी बताएंगे-मंदिर भी बनाएंगे -

राघोगढ़ में शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर को अटका रही थी, भटका रही थी, लटका रही थी। 550 साल से रामलला अपमानित अवस्था में थे। आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।राहुल बाबा ने पांच साल तक मुझे बहुत ताने लगाए। वह कहते थे भाजपा वाले कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। आज राघवगढ़ की पवित्र भूमि पर मैं कहने आया हूं, राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो... 22 जनवरी, 2024 को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं।

Updated : 13 Nov 2023 11:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top