अभिनेत्री जयाप्रदा पहुंची जबलपुर, माँ त्रिपुर सुंदरी के किए दर्शन

X
By - स्वदेश डेस्क |2 April 2022 3:36 PM IST
Reading Time: जबलपुर। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन जबलपुर पहुंची और यहां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में मत्था टेक कर माता का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माता का बुलावा ही था, जो आज मैं यहां आई हूं। जबलपुर आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि माता त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना की है कि पूरे देशवासी प्रसन्न रहें। कोविड का अब कोई साया न रहे।
भेड़ाघाट पहुंची -
इसके बाद वह भेड़ाघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने पंचवटी, धुआंधार देखा। रोप-वे से वो धुआंधार के दूसरे किनारे तक भी गईं। वहां से वो पंचवटी पहुंचीं जहां उन्होंने नौका विहार भी किया। बंदर कूदनी के पास से उनकी बोट वापस पंचवटी किनारे की ओर मुड़ गई।
Next Story
