Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > आज में जो कुछ भी हूॅ अपनी मॉ की बदौलत हूॅ : नरोत्तम

आज में जो कुछ भी हूॅ अपनी मॉ की बदौलत हूॅ : नरोत्तम

भारत में हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया गया है

आज में जो कुछ भी हूॅ अपनी मॉ की बदौलत हूॅ : नरोत्तम
X

बेटियां अपने समाज व परिवार का सम्मान बड़ा रही है : सुलक्षणा

दतिया । भारत में हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया गया है। धन की देवी लक्ष्मी, ज्ञान की देवी सरस्वती, शक्ति की देवी दुर्गा के रूप में महिला शक्ति को पूजा जाता है। हमारे वेदों में कहा गया है कि यंत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तंत्र देवता अर्थात जहा महिला की पूजा होती है वहां देवता वास करते है। महिला के सम्मान में ही सुख समृद्धि का वास है आज में जो कुछ भी हूॅ अपनी मॉ की बदौलत हूॅ। उक्त बात मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र स्थानीय वृन्दावन धाम में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कही। कार्यशाला का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस दौरान महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को धन्यवाद ज्ञापित है। हाल ही में सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय दुगना कर दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रत्येक कार्यक्रम में बेटियों की पूजा करते है उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण देते हुए कहा कि वीरता के क्षेत्र में भी भारत की नारी कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने मंत्री के विकास कार्यो की सराहना की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दतिया में महिलाओं के प्रति अनुकूल वातावरण है गुण्ड़ागिरी पूर्णत: समाप्त है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया ने प्रगति और विकास की कहानी सुनाई।

उन्होंने कहा कि आज दतिया में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। आज बेटियाँ समाज व परिवार को मान सम्मान बड़ा रही है। श्रीमती मीनाक्षी कटारे ने महिलाओं को सशक्त करने की बात कही। श्रीमती किरण गुप्ता ने महिला शक्ति को संगठित होकर आगे बडऩे का संदेश दिया। श्रीमती रेखारानी सोनी ने अपने न पढ़ पाने की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों को अच्छी से अच्छी पढ़ाई जरूर कराये। श्रीमती रंजना भटनागर ने महिलाओं को आगे आकर तरक्की करने की बात कही। परियोजना अधिकारी सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रगति और विकास की कहानी को सभी ने सराहा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया ने दतिया नगर में रहने वाले बहिन-भाई प्रगति और विकास की कहानी विस्तार से सुनाई। जिसका उपस्थितजन ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सुनाई गई कहानी के अनुसार मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को दतिया की बेटी प्रगति ने रोते हुए अपने भाई विकास के खो जाने की व्याथा सुनाई। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उस बेटी को आश्वासन दिया कि हम विकास को ढूड़कर दतिया की जनता के समक्ष आपको सौपेगे। उन्होंने विकास को निरूद्ध करने वाले सभी अवरोधों को हटाकर अमन चैन के साथ विकास को दतिया के सामने पेश किया आज दतिया की प्रगति खुश है कि उसका भाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से उसे मिल गया है और निरंतर बड़ता जा रहा है ।



Updated : 18 Jun 2018 3:58 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top