Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मंदसौर में 4 साल की मासूम से रेप, रिश्तेदार ने चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म

मंदसौर में 4 साल की मासूम से रेप, रिश्तेदार ने चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म

रेप का आरोपी शेर सिंह नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ का रहने वाला है। आरोपी पर महिला संबंधित 3 अपराध पहले ही दर्ज हैं।

Rape in mandsaur
X

मंदसौर में चार साल से रेप की वारदात  

मंदसौर। मंदसौर जिले के शामगढ में 4 साल 10 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई दूसरा नहीं, ब्लकि रिश्तेदार ही है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

शामगढ थाना की चंदवासा चैकी क्षेत्र के गांव में पीड़ित बच्ची के घर दूर का रिश्तेदार शेर सिंह पुत्र भोपाल सिंह सौंधिया राजपूत (27) नाहरगढ़, मंदसौर और उसका साथी सुखदेव 30 सिंतबर की शाम को आए थे। आरोपी शेर सिंह की नजर शुरू से ही बच्ची पर थी। वह रात में भी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले जाने वाला था, लेकिन मां ने मना कर दिया।

वारदात को अंजाम -


रविवार सुबह 11 बजे बच्ची के पिता मेहमानों के लिए सब्जी बना रहे थे। आरोपी का साथी सुखदेव भी घर पर ही था। बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी। बच्ची की मां ने उसे आसपास काफी ढूंढा लेकिन वह कही नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदार शेर सिंह पर शक हुआ क्योंकि वह भी गायब था। शक गहरा हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची और आरोपी की तलाश शुरू की।

बच्ची आईसीयू में भर्ती -

दोपहर 3 बजे एक सुनसान जगह पर आरोपी बच्ची के साथ दिखा, लेकिन पुलिस को देख वह मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में मिली बच्ची की हालत देखकर मां को समझ आ गया कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। परिजनों ने आरोपी रिश्तेदार की शिकायत थाने में कराई। रविवार रात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्ची को आईसीयू में रखा गया है। बच्ची की हालत ठीक है। वहीं आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां की शिकायत पर शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

3 अपराध पहले ही दर्ज

रेप का आरोपी शेर सिंह नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ का रहने वाला है। आरोपी पर महिला संबंधित 3 अपराध पहले ही दर्ज हैं। महिला संबंधित एक अपराध में आरोपी साल 2016 में 3 साल जेल की सजा काटकर आया था। एक साल पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था।

Updated : 2 Oct 2023 2:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top