कोरोना कहर: मुरैना में संक्रमितों की संख्या हुई 12
स्वदेश डेस्क | 3 April 2020 1:14 PM GMT
X
X
मुरैना।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इंदौर में करीब पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रतिदिन नए संक्रमित मिल रहे है। इसी प्रकार मुरैना में भी आज 10 और मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मुरैना में संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। कल दुबई से लौटे युवक और उसकी पत्नी के संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आये लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे थे।
मुरैना के जिला अस्पताल ने 32 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे थे। जिसमें से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 18 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। झकोरोना पॉजिटिव दंपति के संपर्क में आये एक दर्जन लोगों को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया है।
Updated : 4 April 2020 7:38 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire