Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर में संजय शुक्ला होंगे मेयर प्रत्याशी, पूर्व मंत्री ने मंच से किया ऐलान

इंदौर में संजय शुक्ला होंगे मेयर प्रत्याशी, पूर्व मंत्री ने मंच से किया ऐलान

इंदौर में संजय शुक्ला होंगे मेयर प्रत्याशी, पूर्व मंत्री ने मंच से किया ऐलान
X

इंदौर। इंदौर नगर निकाय की कुर्सी से 20 सालों से दूर रही कांग्रेस इस बार विधायक संजय शुक्ला पर दांव खेलने जा रही है। चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने गुरुवार को शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय विधायक संजय शुक्ला घोषित महापौर प्रत्याशी हैं। यह इंदौर की जनता के बीच किया गया सर्वे बोल रहा है कि संजय शुक्ला को इंदौर का अगला महापौर बनना चाहिए।

शहर कांग्रेस समिति द्वारा गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आपाधापी और अव्यवस्थाओं के बीच आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। नगर निगम चुनाव टिकट वितरण के लिए बनाई गई समन्वय समिति के सदस्य तय समय से करीब सवा घंटा देरी से सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस कारण सुबह 11 बजे शुरू होने वाला यह सम्मेलन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हो सका। इस बीच कार्यकर्ता मंच के सामने शक्ति प्रदर्शन में लगे रहे। भीड़ हटाने और नारेबाजी बंद करवाने के लिए समन्वय समिति के सदस्य नेताओं को बार-बार मंच से अपील करना पड़ी।

Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top