Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > युवाओं ने चलाया "No to Pornogram" अभियान, नागरिकों का मिल रहा समर्थन

युवाओं ने चलाया "No to Pornogram" अभियान, नागरिकों का मिल रहा समर्थन

अश्लील कंटेंट प्रतिबंध लगाने की मांग

युवाओं ने चलाया No to Pornogram अभियान, नागरिकों का मिल रहा समर्थन
X

इंदौर। डिजिटल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता के साथ ही सोशल मीडिया और वेब सीरीज के माध्यम से समाज में अश्लीलता परोसने का काम भी तेज हो गया है। जिससे युवाओं और बच्चों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसी के कारण समाज में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसी के खिलाफ शहर के युवा नो टू पोर्नोग्राम मुहीम चला रहे है।


शहर की सामाजिक संस्था समाधान सोसायटी के सदस्य नयन आनंद ,वंश वर्मा , दर्शन कौशिक, प्रिंस जैन , संस्कृति श्रीवास्तव,आर्ची और अन्य युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।यह अभियान मेघदूत गार्डन,विजयनगर से शुरू किया है। युवा यहां से निकलने वाले राहगीरों को अश्लील कंटेंट से होने वाले नुक्सान की जानकारी दे रहे है, साथ ही इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बोर्ड पर हस्ताक्षर करा रहे है।


सोसायटी के सदस्यों का मानना है की ऑनलाइन क्लास के कारण बच्चों का सोशल मीडिया में दख़ल बड़ा है और पहले से भी सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों की उपस्थिति इतनी आसानी से उपलब्ध होना बच्चों के मन पर और महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार को एवं बलात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है । उन्होंने बताया की ये अभियान रोजाना सुबह 6 से 8 बजे के बीच चलाया जा रहा है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर करके इस अभियान को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर भी अभियान चल रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top