Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी विदाई, मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी विदाई, मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी विदाई,  मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया
X

इंदौर/वेबडेस्क। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' अपने दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन भ्रमण के पश्चात शनिवार को दोपहर में इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर उनके साथ उनकी बेटी गंगा दाहाल एवं नेपाल से आए अन्य अतिथि भी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी।

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह इंदौर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद शाम के समय उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। फिर इंदौर वापसी पर उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित नेफ्ररा मैटेरियल रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, होटल मैरियट में सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से आयोजित डिनर में सम्मिलित हुए। यहां नेपालो नागरिकों को संबोधित किया। आज नेपाल के पीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए, उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विदाई दी। पुष्प कमल दहल ने मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई पर ले जाएंगे।

ये रहे उपस्थित -

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, भाजपा नेता गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Updated : 3 Jun 2023 3:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top