Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, 6 लोग हुए गिरफ्तार

इंदौर : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, 6 लोग हुए गिरफ्तार

इंदौर :  पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव,  6 लोग हुए गिरफ्तार
X

इंदौर। शहर में एक बार फिर आज पत्थरबाजी का मामला सामने आया है।1 अप्रैल को टाटपट्टी बाखल मामले की आग अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी की आज एक बार फिर ऐसा ही ममला सामने आया है। शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों लोग पुलिस के विरोध में सड़क पर उतर आए। पुलिस ने जबलॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो उसे छुड़वाने के लिए महिलाएं, बच्चे और युवाओं ने एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर उतरी भीड़ को अधिकारियों ने कई बार समझाकर वापस घरों में जाने के लिए कहा तो कुछ उत्पाती युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने करीब 6 लोगों की इस मामले में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रावजी बाजार क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद यूनुस उर्फ यूनुस कबाड़ी 15 मई को लॉकडाउन का उल्लंघन कर कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने चला गया था इस व्यक्ति ने कब्रिस्तान में 50 से अधिक लोगों को इकठ्ठा कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने युनूस के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन करने का केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से वह गायब हो गया था। आज पुलिस को उसके घर पर होने की सूचना मिली तो पुलिस के कुछ जवान उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो कबाड़ी की गिरफ्तारी की विरोध करने लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस ने घर जाने के लिए कहा तो ये लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। आक्रोशित भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने हवा में फायर किये और लाठिया चलाई। मूह में जुटे लोग इलाके की गलियों में इधर-उधर जा घुसे। बाद में पुलिस टीम ने सर्चिंग कर इलाके से पथराव करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

Updated : 20 May 2020 6:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top