Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर :लॉकडाउन 4 के लिए मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से की चर्चा

इंदौर :लॉकडाउन 4 के लिए मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से की चर्चा

इंदौर :लॉकडाउन 4 के लिए मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से की चर्चा
X

इंदौर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कही जाने वाले इंदौर जिले में कोरोना महामारी कहरा बरपा रही है। इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट के चलते शासन एवं प्रशासन इसे मुक्त करने के लिए प्रयास किये जा रहे है। देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं 18 मई से चौथे चरण की शुरुआत हो रही है। इंदौर में चौथे चरण का लॉकडाउन किस प्रकार का हो इसे लेकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में कोरोना संकट पर मंथन किये जाने के साथ चौथे चरण की रूप रेखा पर सुझाव लिए गए। लॉकडाउन के चौथे चरण में किन चीजों की छूट दी जाएगी वहीं किन चीजों पर सख्ती बरती जाएगी इस पर चर्चा हुई। मंत्री सिलावट ने मीडिया से चर्चा में बताया की वर्तमान में लॉकडाउन रेड जोन में शामिल है और संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे है। जिसके चलते यह तय हुआ की फिलहाल इंदौर में लॉकडाउन के इस चरण में भी कोई राहत देना मुश्किल है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में शर्तो के साथ रियायत दी जा सकती है।

मंत्री सिलावट ने बताया की प्रदेश में सरकार रेल व बस की सहायता से अब तक 2 लाख 40 हजार मजदूरों को वापस ला चुकी है। मंत्री ने बताया की महाराष्ट्र एवं राजस्थान से जो मजदूर पैदल अपने घर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सरकार ने उनके लिए 30 बसों का इंतजाम किया है। ये बसे मजदूरों को बड़वानी, झाबुआ और सेंधवा सीमा से देवास तक लाएगी और उसके बाद उन्हें देवास से गुना ले जाकर उत्तर प्रदेश की सीमा के समीप छोड़ेंगी। मंत्री ने दावा किया की अगले 3 से 5 दिनों में कोई भी मजदूर सड़क पर पैदल चलते हुए नहीं दिखाई देगा।



Updated : 27 May 2020 11:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top