Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > बड़ा रावला में आज से शुरू होगा इंदौर स्थापना समारोह, स्टूडेंटस को बताया जाएगा इतिहास

बड़ा रावला में आज से शुरू होगा इंदौर स्थापना समारोह, स्टूडेंटस को बताया जाएगा इतिहास

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 मार्च की शाम को 4 से 7 बजे तक बड़ा रावला महल का हेरिटेज वॉक करवाया जाएगा।

बड़ा रावला में आज से शुरू होगा इंदौर स्थापना समारोह, स्टूडेंटस को बताया जाएगा इतिहास
X

इंदौर। शहर के बड़ा रावला में इंदौर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत आज से होगी। समारोह 3 और 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें यहां कई आयोजन होंगे। इसके अलावा कॉलेज के स्टूडेंट्स को हेरिटेज वॉक भी कराई जाएगी और उन्हें इंदौर के इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी।

जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित बड़ा रावला में श्री इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा 3 और 4 मार्च को इंदौर स्थापना दिवस महोत्सव यहां मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजन के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां होंगे। समिति के युवराज वरदराज मण्डलोई ने बताया कि आयोजन में कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। 3 मार्च की सुबह सबसे पहले दौलतगंज स्थित छत्रियों का पूजन होगा। इसके बाद श्री गौड़ विद्या मंदिर में गणपति पूजन और श्री संस्थान बड़ा रावला महल परिसर में गादी पूजन किया जाएगा। साथ ही भव्य आतिशबाजी भी होगी।

हेरिटेज वॉक -

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 मार्च की शाम को 4 से 7 बजे तक बड़ा रावला महल का हेरिटेज वॉक करवाया जाएगा। इसमें 100 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें पीएच डी स्टूडेंट्स, टूरिज्म और सोशल वर्क के साथ ही कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। यहां कई ऐसी वस्तुएं है जिनकी जानकारी और इतिहास की जानकारी उन्हें दी जाएगी। हेरिटेज वॉक के लिए इंदौर के ही स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है।

सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन 4 को

समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 मार्च को शाम 7 बजे से आयोजन की शुरुआत होगी। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, संस्कृति व खेल से जुड़े कई लोग शामिल होंगे। 7 बजे विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी, विशेष अतिथि मेयर पुष्यमित्र भार्गव इसके अलावा भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

Updated : 13 April 2024 12:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top