Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > फरार होने की कोशिश कर रहा था कांग्रेस का ये...नेता, पुलिस ने हाइवे से गिरफ्तार किया

फरार होने की कोशिश कर रहा था कांग्रेस का ये...नेता, पुलिस ने हाइवे से गिरफ्तार किया

कांग्रेस नेता ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति अपशब्द कहे।

फरार होने की कोशिश कर रहा था कांग्रेस का ये...नेता, पुलिस ने हाइवे से गिरफ्तार किया
X

इंदौर। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए मंच से अपशब्द कहने वाला कांग्रेस सेवादल का नेता चंद्रशेखर पटेल मामला दर्ज होने के बाद इंदौर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर के सत्य सांई चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल भी शामिल हुए। पटेल ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति अपशब्द कहे। इस पर वहां मौजूद श्रोताओं ने पहले तो तालियां बजाईं, लेकिन जब माजरा समझ में आया, तो पटेल को वहां से भगा दिया गया। पटेल के भाषण का वीडियो जब वायरल हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई भाजपा नेताओं ने पटेल पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। जिसके बाद विजयनगर पुलिस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए थे। इनमें से एक केस कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल पर किया और दूसरा केस अन्य कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किया गया।

बाइपास से गिरफ्तार

विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी इंदौर से भागने की तैयारी में था। मुखबिर से जैसे ही उसके संबंध में ही सूचना मिली, वैसे ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइपास से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 13 March 2023 7:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top