Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > कमलनाथ कर्ज माफ़ी को लेकर गलत आंकड़े पेश कर रहे है : शिवराज सिंह

कमलनाथ कर्ज माफ़ी को लेकर गलत आंकड़े पेश कर रहे है : शिवराज सिंह

कमलनाथ कर्ज माफ़ी को लेकर गलत आंकड़े पेश कर रहे है : शिवराज सिंह
X

इंदौर। प्रदेश में विधानसभा की रिक्त 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी जहां किसान कर्जमाफी के मुद्दे को भुनाने में जुटी है तो वहीं भाजपा कर्जमाफी को झूठा करार दे रही है। एक दिन पहले ही पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक पेन ड्राइव का जिक्र करते हुए कहा था कि किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ, उसका पूरा लेखा-जोखा इस पेन ड्राइव में है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की सानों की कर्जमाफी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार असत्यबयानी कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री पेन ड्राइव दिखा रहे हैं, लेकिन उन्होंने को पैसा नहीं दिया है। वे लगातार झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। असल बात तो यह है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान दस दिनों में किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा थी। प्रदेश का किसान जानता है कि उनका कितना कर्जा माफ हुआ। तत्कालीन सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर लगभग छह हजार करोड़ रुपये व्यय किए हैं, लेकिन उसमें से भी कुछ राशि सिर्फ कागजों पर हैं।




Updated : 28 Aug 2020 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top