Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर में भाजपा कार्यकताओं ने कमलनाथ बन लगाए ठुमके, दिग्विजय ने दी दाद

इंदौर में भाजपा कार्यकताओं ने कमलनाथ बन लगाए ठुमके, दिग्विजय ने दी दाद

इंदौर में भाजपा कार्यकताओं ने कमलनाथ बन लगाए ठुमके, दिग्विजय ने दी दाद
X

इंदौर। डबरा से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी के लिए अभद्र टिप्पणी कर पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा के निशाने पर आ गए है। कल सोमवार को भाजपा नेताओं ने विरोध स्वरुप प्रदेश भर में मौन व्रत रखा था। सोमवार से शुरू हुआ ये विरोध आज भी जारी रहा। इंदौर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने अनूठे ढंग से कमलनाथ के बयान का विरोध किया, जिसमें कमलनाथ आईटम सांग पर ठूमके लगाते हुए तो दिग्विजय सिंह उन्हें दाद देते हुए नजर आए।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर चौराहे पर कमलनाथ के डमी रूप को आयटम गर्ल बनाकर आयटम सांग पर डांस करवाया और डमी दिग्विजयसिंह द्वारा दाद दिलवाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता मुन्नी बदनाम हुई और तेरी आख्या का यो काजल जैसे आयटम नम्बर गा रहे है, वही कांग्रेस के दो पूर्व सीएम के डमी अवतार उन गानों पर नाच रहे है। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर कमलनाथ और उनकी भाषाशैली के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

ये भाजपा की पद्धति नहीं -

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस तरह से किसी का विरोध नहीं करती, नाही ये हमारी पद्धति है,लेकिन यदि कभी कोई कुत्ता कांटे तो उसे कांट तो नहीं सकते लेकिन डंडे से पीटा तो जा सकता है। वही राजेश शिरोडक़र ने कहा कि आपकी नजर में प्रदेश की मंत्री आयटम है तो फिर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी क्या है जरा ये भी बताए।

बता दें की पूर्व सीएम कमलनाथ ने डबरा में बिना नाम लिए इमारती देवी को आयटम कहने के मामले में विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कमलनाथ की भाषा शैली का विरोध कर चुके है। उन्होंने कहा की मैं ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करता।



Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top