Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > मप्र में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 5 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी BJP, 65 हजार से अधिक बूथों पर होंगे कार्यक्रम

मप्र में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 5 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी BJP, 65 हजार से अधिक बूथों पर होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में BJP ने 31 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है।

मप्र में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 5 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी BJP, 65 हजार से अधिक बूथों पर होंगे कार्यक्रम
X

इंदौर/वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं। बीते नौ वर्ष भारत के नव निर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के वर्ष है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत बीते नौ वर्षों में एक पार्टी के “अपना परिवार, अपना विकास“ की नीति को दरकिनार कर “सबका साथ, सबका विकास“ की इबारत लिख रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नौ वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा ने 31 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभाओं में सभाएं, 30 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लगभग पांच करोड़ लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा, विधानसभा एवं प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को इंदौर में पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश में आज से शुरू हुए विशेष जनसम्पर्क अभियान की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। बीते नौ साल में भारत ने ’पॉलिसी पेरालिसिस’ से ’डिसाइसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ’फ्रेजाइल फाइव’ से ’टॉप फाइव’ की यात्रा की है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।

उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांफती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुंच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रुपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रुपये भेजे जाते हैं तो 100 रुपये पहुचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।

प्रधानसेवक के रूप में जनता-जनार्दन की सेवा कर रहे प्रधानमंत्री

शर्मा ने कहा कि बीते नौ साल में भारत ने गुलामी की बेड़ियॉ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता-जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गाति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत नौ वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला देश बना

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा की बीते 9 वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओं को केंद्र में रखते हुए एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। यह महासंपर्क कार्यक्रम 31 मई से 30 जून तक, लगभग एक महीने चलेगा। उन्होंने पत्रकारों को अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

Updated : 14 Jun 2023 9:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top