Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > मप्र को केंद्रीय मंत्री सिंधिया देंगे बड़ी सौगात, कहा- अगले महीने 67 नई उड़ानें शुरू होंगी

मप्र को केंद्रीय मंत्री सिंधिया देंगे बड़ी सौगात, कहा- अगले महीने 67 नई उड़ानें शुरू होंगी

एक हफ्ते में इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर हवाई रूट से जुड़ेगा

मप्र को केंद्रीय मंत्री सिंधिया देंगे बड़ी सौगात, कहा- अगले महीने 67 नई उड़ानें शुरू होंगी
X

इंदौर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपनी जन आशीर्वाद यात्रा से पहले पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले महीने में मध्यप्रदेश से 67 नई उड़ानें शुरू होंगी।

इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनआशीर्वाद यात्रा से पहले भाजपा कार्यालय में राजामाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें उड्डयन मंत्रालय मिलने के बाद मध्यप्रदेश में एविएशन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। एक सितंबर तक मध्यप्रदेश से 67 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। एक हफ्ते में इंदौर को ग्वालियर और जबलपुर से हवाई रूट से जोड़ दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने किया यात्रा के रूट का निरीक्षण -

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले इंदौर के जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने बुधवार को यात्रा के 18 किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर इंदौर में भाजपा के पदाधिकारी कसर नहीं छोड़ना चाहते। बुधवार को जनप्रतिनिधियों का दल सिटी बस में सवार होकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने निकला। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यात्रा के रूट में पांच सौ से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top