इंदौर में 100 मरीज कोरोना को हरा घर लौटे, 1500 से अधिक हुए स्वस्थ

X
By - स्वदेश डेस्क |28 May 2020 6:55 PM IST
Reading Time: इंदौर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज इंदौरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में आज 100 से अधिक मरीज कोरोना माहमारी को हरा स्वस्थ होकर अपने घर गए। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि इंदौर में मरीज़ों के स्वस्थ होने का सिलसिला तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज दोपहर बाद अरविंदो और अन्य हास्पिटल से सौ से अधिक मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
इससे पहले कल बुधवार को भी 51 मरीजों को अरबिंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया था। इसके अलावा इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से भी 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। बता दें की प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरे इंदौर जिले में अब तक 3260 संक्रमित मिल चुके है। जिसमें से अब तक 122 लोगों की मौत हुई है। वहीँ 1500 से अधिक अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुकें है।
Next Story
