पुरानी रंजिस पर युवक को गोली मारी, घायल

पुरानी रंजिस पर युवक को गोली मारी, घायल
X
पुलिस को जैसे ही गोली मारने की सूचना मिली मौके पर पहुंची और घायल कोक चिकित्सालय में भर्ती कराया।

ग्वालियर, न.सं.। देहात थाना क्षेत्र में दो भाईयों ने पुरानी रंजिस के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। हाथ में गोली लगने से घायल को चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दो वर्ष पहले बहू पर छीटाकंसी करने पर विवाद हो गया था तभी से दुश्मनी चली आ रही है। पुलिस को जैसे ही गोली मारने की सूचना मिली मौके पर पहुंची और घायल कोक चिकित्सालय में भर्ती कराया।

उटीला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम काशीपुरा में रहने वाले रामवीर पुत्र स्व. हरीसिंह चौहान 45 वर्ष का पड़ोसी अजबसिंह और उसके भाई पिंकी चौहान से पुरानी रंजिस चली आ रही है। बीते कल रामवीर अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर था तभी उसका दोनों भाईयों से एक बार फिर सामना हो गया। टसन पुरानी चली रही थी दोनो में इसी बात को लेकर रामवीर से बहस हो गई। जब बात ज्यादा बढ़ गई अजबसिंह व पिंकी चौहान ने कट्टा निकाला और रामवीर की हत्या करने के इरादे से उसको गोली मार दी। गोली रामवीर के हाथ में धंसने से वह घायल हो गया। गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चिकित्सालय लेकर पहुंची। बेहट एसडीओपी संतोष राठौर ने बताया कि दो वर्ष पहले रामवीर की छोटे भाई की पत्नी के साथ आरोपियों ने छीटाकसी कर दी थी जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था तभी से दुश्मनी चली आ रही थी उसी का आरोपियों ने बदला लिया है। एक आरोपी गांव का बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से भी प्रकरण हैं। पुलिस ने रामवीर की शिकायत पर आरोपी भाईयों के खिलाफ धारा 307, 294, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Tags

Next Story