ग्वालियर पूर्व में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आम जनता का मिल रहा व्यापक समर्थन

X
By - स्वदेश डेस्क |16 Oct 2023 9:12 PM IST
Reading Time: प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन रंगमहल गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल, वरिष्ठ नेता चन्द्रमोहन नागौरी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह नाती आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। हमने वर्ष 2018 में भी सरकार बनाई थी और इस बार उससे भी अधिक सीटों के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हंै।
Next Story
