Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ कार्य
शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ कार्य
स्वदेश डेस्क | 1 Dec 2020 1:51 PM GMT
X
X
ग्वालियर।शासकीय कार्यालयों में शासन के निर्देश अनुसार माह के पहले दिन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के साथ कार्य शूरु किया जाता है। इसी कड़ी में आज 01 दिसम्बर को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ।आज सुबह 10 : 40 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय मोतीमहल ग्वालियर में संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, संभागीय उपायुक्त आर पी भारती सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया।
इसके आलावा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम किशोर कान्याल की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Updated : 1 Dec 2020 1:51 PM GMT
Tags: #Mp #Gwalior #Cm #GwaliorNews
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire