Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > बहन के सास-ससुर ने भगाया, अब बनारस जाने के लिए स्टेशन पर भटक रही महिला

बहन के सास-ससुर ने भगाया, अब बनारस जाने के लिए स्टेशन पर भटक रही महिला

बहन के सास-ससुर ने भगाया, अब बनारस जाने के लिए स्टेशन पर भटक रही महिला
X

ग्वालियर,न.सं.। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पिछले चार दिन से एक महिला भूखी प्यासी बनारस जाने के लिए भटक रही है लेकिन बनारस के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण महिला को जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा है और यह महिला स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति से बनारस पहुंचाने की गुहार लगा रही है। महिला के पति का एक साल पहले निधन हो चुका है।

बुधवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला जिसने अपना नाम सरोज जाटव बताया। वह लोगों से बनारस पहुंचाने की गुहार लगा रही थी। जब महिला से उसकी परेशानी का कारण पूछा तो महिला ने अपनी दुख भरी दास्तां सुनाते हुए कहा कि उसके पति का एक साल पहले निधन हो चुका है। वैसे वह बनारस की रहने वाली है और वह गोवा में रहती थी। लॉकडाउन के बाद जब महिला अपनी बहन के यहां श्योपुर जिले में स्थित विजयपुर में पहुंची लेकिन महिला को बहन के साथ ससुर ने भला-बुरा कहा और अपने घर में नहीं रुकने दिया। जिससे परेशान होकर महिला बहन का घर छोड़कर किसी तरह ग्वालियर आ गई और पिछले चार दिन से वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भूखी प्यासी बनारस जाने के लिए भटक रही है। लेकिन इस समय ग्वालियर से बनारस के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलने के कारण महिला परेशान है और वह स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से किसी तरह बनारस पहुंचाने की गुहार लगा रही है। परेशान महिला का कहना है कि उसे प्रशासन मदद कर किसी प्रकार बनारस अपने घर तक पहुंचा दे।

नौ माह के बच्चे को नहीं मिल रहा दूध

सरोज के साथ दो बच्चे भी भूख-प्यास से बिलख रहे हैं। एक पांच साल तो दूसरा नौ माह का बच्चा है। सरोज ने बताया कि 15 जून को तो वह बच्चों के साथ भूखी ही स्टेशन परिसर में सोती रही। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने सरोज को खाने के लिए भोजन दिया।


Updated : 18 Jun 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top