कार से कुचलकर महिला की मौत

कार से कुचलकर महिला की मौत
X
आरोपी चालक मौकेे से फरार

ग्वालियर, न.सं.। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। अंधाधुंध गति से दौड़ रही कार के चालक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। सडक़ दुर्घटना में घायल महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसने उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ग्राम बामौर की रहने वाली मुन्नीदेवी बीते कल नंगा नाला के पास से जा रही थी तभी उसको कार चालक ने टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर मुन्नीदेवी गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। महिला को रौंदने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। महिला को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Tags

Next Story