नेताओं से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नियां, चुनाव लड़ रहे नेता हैं कर्जदार

नेताओं से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नियां, चुनाव लड़ रहे नेता हैं कर्जदार
X
भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों में चंदेरी से भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी पर सबसे ज्यादा संपत्ति है।

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के लिए ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले की विधानसभाओं में चुनाव मैदान में उतरे कई नेताओं की पत्नियां उनसे अमीर हैं। इतना ही नहीं सफेद लकदक कुर्ता-पायजामा पहनकर घूमते नेताजी खुद कर्जदार हैं।

संभाग के अशोकनगर जिले में अशोकनगर, मुगांवली और चंदेरी विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामाकंन फार्म भर दिए हैं। नामाकंन के साथ दिए शपथ पत्र में नेताओं ने अपनी-अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें खुलासा हुआ कि नेताजी कर्जदार हैं और उनकी पत्नी उनसे ज्यादा अमीर। अशोकनगर विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे जजपाल सिंह जज्जी ने नामाकंन पत्र के साथ जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है उसमें खुद को कर्जदार बताया है। जज्जी पर बैंक ऑफ बडौदा का 2,89,451 रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 51,02, 902 रुपए कर्ज है। जज्जी पर यानी पांच साल में 53, 92, 353 रुपए का कुल कर्ज हो गया है, जबकि विधायक हैं। जज्जी द्वारा पांच साल पूर्व 2018 में नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं बताया था। अब वह कर्जदार हो गए हैं।

मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव पर वर्ष 2018 में 57.40 लाख रुपयों का कर्ज था, जो अब पांच साल में बढक़र 125.99 लाख रुपए हो गया है। बृजेन्द्र सिंह पर एचडीएफसी में केसीसी का 32 लाख रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन 53.99 लाख रुपए, उनकी पत्नी पर आईसीआईसीआई केसीसी का 40 लाख रुपए का ऋण है। इस प्रकार उन पर 125.99 लाख रुपयों का कर्जा है। चंदेरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल सिंह चौहान पर भी पांच साल में कर्ज 11.59 लाख रुपए से बढक़र 22.05 लाख रुपए हो गया है। चौहान पर 2,05, 828 रुपए का और उनकी पत्नी पर एसबीआई का होम लोन 20 लाख रुपए है।

अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों में चंदेरी से भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी पर सबसे ज्यादा संपत्ति है। रघुवंशी पर 7.51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह पूर्व विधायक हैं। इसी प्रकार अशोकनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हरिबाबू राय पर 99.99 लाख की संपत्ति है तो उनकी पत्नी पर 3.42 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राय की पत्नी पर 99.40 लाख रुपए का कर्ज भी है। मुंगावली से कांग्रेस उम्मीदवार यादवेन्द्र सिंह

यादव की पत्नी पर 31.20 लाख रुपए के सोने -चांदी के गहने हैं तो उनके पास एक रायफल भी है।

Tags

Next Story