Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में 26 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी

ग्वालियर में 26 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी

ग्वालियर में 26 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी
X

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से ग्‍वालियर अंचल में चल रही शीतलहर से लोगों को आराम मिला है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो होने के बाद मौसम में फिर परिवर्तन दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में सुबह हल्के बादल छाए रहे हैं, लेकिन इन बादलो के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली, हालांकि धूप निकलने के बाद दिन में ठंड से कुछ राहत जरूर मिली।

शहर में शीत लहर चलने से दो दिनों तक रात को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा था। रात में ठंड की चुभन काफी अधिक बढ़ गई थी। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल था, रात आठ बजे ही सडक़ें सूनसान हो रही थी। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए है, जिससे अब लोगों को ठंड से राहत मिली है। क्योंकि इससे पिछले दो दिन में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आ रहा है। अब राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा। इस चक्रवातीय घेरे की जह से अंचल में बादल छा जाएंगे।

बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा में नमी बढ़ जाएगी। यह नमी कोहरे में बदलेगी।अब 26 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। इस बार कंपाने वाली ठंड ज्यादा समय तक रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं। दिन का तापमान स्थिर रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top