Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में 10,68,267 मतदाता तय करेंगे 66 पर्षदों का भाग्य

ग्वालियर में 10,68,267 मतदाता तय करेंगे 66 पर्षदों का भाग्य

नगर निगम के वार्डों में घटे 3 हजार 707 मतदाता

ग्वालियर में 10,68,267 मतदाता तय करेंगे 66 पर्षदों का भाग्य
X

ग्वालियर, न.सं.। जिले में होने वाले चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुट गया है और जल्द ही निगम चुनाव की अधिसूचना भी जारी की जाएगी। हीं नगर निगम क्षेत्र के कुल 66 पार्षदों का भाग्य 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता करेंगे। इसमें 5 लाख 65 हजार 504 पुरूष और 5 लाख 2 हजार 674 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्वालियर नगर निगम में पुरूष और महिला मतदाताओं का अनुपात 888.8 है। अर्थात एक हजार पुरूष मतदाताओं पर औसतन 888.8 महिला मतदाता हैं। लेकिन इस बार निगम के 66 वार्डों में 3 हजार 707 मतदाता

घट गए हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है मतदाताओं का रिकॉर्ड विधानसभा सूची के हिसाब से तैयार किया जाता है। विधानसभा की सूची में कई लोग ऐसे थे, जिनके नाम हट चुके हैं। लेकिन वह निगम की पुरानी सूची में शामिल थे। इसलिए ऐसे लोगों को हटा दिया गया है जो मृत हो चुके हैं और जो कही अन्य जगह चले गए हैं। इसलिए मतदाताओं की संख्या घटी है।

वार्ड 66 में कम तो 18 में सबसे ज्यादा

निगम के कुल 66 वार्डों की बात करें तो सबसे कम मतदाता वार्ड क्रमांक 66 में हैं। जबकि वार्ड 18 में सबसे ज्यादा मतदाता है। इसमें वार्ड 66 की बात करें तो यहां 7 हजार 643 मतदाता हैं। इसमें महिलाएं की संख्या 3418 व पुरूष मतदाता 4225 है। इसी तरह वार्ड 18 में सबसे ज्यादा 36 हजार 311 मतदाता हैं। इनमें 16 हजार 773 महिलाएं और 19 हजार 536 पुरूष शामिल हैं।

वार्ड 50 में पुरूषों से ज्यादा महिलाएं

वार्ड क्रमांक 50 की बात करें तो यहां पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या है। इस वार्ड में कुल मतदाता 10 हजार 530 हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 5 हजार 266 और पुरूषों की संख्या 5 हजार 263 है। इसके अलावा अन्य 65 वार्डों में महिलाओं से ज्यादा पुरूष मतदाता की संख्या है।

नगरीय निकायों में 1 लाख 66 हजार 565 मतदाता

नगर निगम के अलावा नगरीय निकायों की बात करें तो यहां कुल 1 लाख 66 हजार 565 मतदाता हैं। इसमें पुरूषों की संख्या 87 हजार 136 एवं 79 हजार 407 महिलाएं हैं।

यह इतने मतदाता

- जिले की नगर पंचायत आंतरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 108 है, जिनमें 4 हजार 268 पुरूष और 3 हजार 840 महिला मतदाता शामिल हैं।

- नगर पंचायत भितरवार में 15 हजार 334 मतदाता 15 पार्षदों को चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 8 हजार 67 पुरूष व 7 हजार 250 महिला मतदाता हैं।

- नगर पंचायत बिलौआ में 15 वार्ड हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 719 है। इनमें 6 हजार 114 पुरूष और 5 हजार 605 महिला मतदाता शामिल हैं।

- नगर पालिका डबरा में कुल 30 वार्ड हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 687 है। जिनमें 55 हजार 987 पुरूष व 50 हजार 689 महिला मतदाता हैं।

- नगर पंचायत पिछोर में 15 वार्ड और कुल 10 हजार 539 मतदाता हैं। इनमें 5 हजार 327 पुरूष व 5 हजार 210 महिला मतदाता शामिल हैं।

- नगर पंचायत मोहना में कुल 15 वार्ड और 14 हजार 188 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 373 पुरूष व 6 हजार 813 महिला मतदाता शामिल हैं।

पिछोर पंचायत में सबसे अधिक महिला मतदाताओं का अनुपात

महिला एवं पुरूष मतदाताओं के अनुपात के लिहाज से सबसे अच्छी स्थिति जिले की नगर पंचायत पिछोर की है। यहां पर एक हजार पुरूषों के पीछे 978 महिला मतदाता हैं। इसके बाद मोहना में एक हजार पुरूषों के पीछे 924, नगर पंचायत बिलौआ में एक हजार पुरूषों के पीछे 916.7 महिला मतदाता, नगर पालिका डबरा में एक हजार पुरूषों के पीछे 905.3 मतदाता, नगर पंचायत आंतरी में एक हजार पुरूषों के पीछे 899.7 महिला मतदाता, नगर पंचायत भितरवार में एक हजार पुरूषों के पीछे 898.7 महिला मतदाता एवं नगर निगम ग्वालियर में एक हजार पुरूष मतदाताओं के पीछे 888.8 महिला मतदाता हैं।

Updated : 1 Jun 2022 8:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top