Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मृत आत्माओं की अस्थियों का स्वयंसेवकों ने सोरो में किया विसर्जन

मृत आत्माओं की अस्थियों का स्वयंसेवकों ने सोरो में किया विसर्जन

मृत आत्माओं की अस्थियों का स्वयंसेवकों ने सोरो में किया विसर्जन
X

ग्वालियर। कोरोना आपदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में सेवा भारती के स्वयंसेवक सेवा कार्य में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। ग्वालियर महानगर के स्वयंसेवक आज दिवंगत आत्माओं की आत्मशांति के लिए उनकी अस्थियां लेकर विसर्जन हेतु सोरो पहुंचे एवं धार्मिक विधान अनुसार उनका प्रवाहित जल में विसर्जन किया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए सेवा भारती मध्यभारत प्रांत के सहसचिव नवल किशोर शुक्ला ने बताया कि ग्वालियर में अंतिम संस्कार के बाद अनेक दिवंगत आत्माओं की अस्थियां विसर्जन के लिए रखी हुई हैं और वर्तमान स्थिति में अनेक परिवार अस्थियां विसर्जन के लिए स्वास्थ्य आदि कारणों से जाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसी स्थिति में ग्वालियर जिले के स्वयंसेवकों ने इसका दायित्व स्वयं लिया है। बनाई गई व्यवस्था अनुसार सेवा में जुटे स्वयंसेवक सोरो जाकर अस्थि विसर्जन के इस कार्य को पूरी श्रद्धा और सम्मान से संपादित करेंगे। शुक्ला ने बताया कि अभी तक जिन परिवारों से सूचना मिली थी उनसे संबंधित मृत आत्माओं की अस्थि प्राप्ति कर विसर्जन के लिए उन्हे ससम्मान लेकर स्वयंसेवकों का दल आज सोरो पहुंचा एवं धार्मिक विधान अनुसार उनका प्रवाहित जल में विसर्जन किया।




Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top