बिजौली थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जुटी तलाश में

X
By - Swadesh Web |25 Aug 2023 4:25 PM IST
Reading Time: बिजौली थाना क्षेत्र में एक हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग बेखौफ सारे नियम कानून को ताक पर रख कर हवा में फायरिंग कर रहे हैं।
ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र में एक हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग बेखौफ सारे नियम कानूनों को ताक पर रख कर हवा में फायरिंग कर रहे हैं। धोती कुर्ता पहने लोग कुर्सी पर बैठकर बन्दूक को हवा में लेहरा रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति घर की छत पर खड़े होकर बन्दूक से फायरिंग करता नजर आ रहा है। नीचे खड़े लोग मजे ले रहे हैं। कोई किसी को नहीं रोक रहा है। पुलिस को वीडियो मिलते ही हवाई फायरिंग करने वालों की तलाश जारी कर दी है। इस तरह के विडियो आये दिन वायरल होते हैं पुलिस इन पर शिकंजा कसने में नाकाम होती नजर आ रही है। वैसे तो हथियार रखने के लिए लाइसेंस ज़रूरी है। यदि बन्दूक धारकों के पास लाइसेंस है तब भी वह कानून के हिसाब से हवाई फायरिंग नहीं कर सकते। ऐसा करने पर धारा 308 के तहत 3 या 7 साल की सजा का प्रावधान है।
Next Story
