Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगा वंदे भारत का ट्रायल, मिलेगी एक ओर सौगात

मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगा वंदे भारत का ट्रायल, मिलेगी एक ओर सौगात

मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगा वंदे भारत का ट्रायल, मिलेगी एक ओर सौगात
X

ग्वालियर,न.सं.। रेलवे बोर्ड जल्द ही दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। मई माह में इस ट्रेन का ट्रायल किया जा सकता है। ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच के रेल खंड पर किया जाएगा। इस वंदेभारत का संचालन दिल्ली से ग्वालियर, झांसी होते हुए खजुराहो तक किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से ग्वालियर का खजुराहो से सीधे नाता हो जाएगा। यात्रियों को भी लक्जरी ट्रेन मिल सकेगी। ग्वालियर को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के पहले या चौथे सप्ताह में होगा। ट्रेन को 150 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली खंड पर अब तक वंदे भारत के दो ट्रायल हो चुके हैं।। पहला ट्रायल सितंबर 2022 में हुआ था।

यह होगा मार्ग

यह ट्रेन दिल्ली से चलकर ग्वालियर होते हुए झांसी जाएगी और फिर खजुराहो तक जाएगी। बता दें कि देश में अब तक कई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन हो चुका है। ऐसे में देश की तरक्की को एक नई दिशा देने के लिए सरकार ने नए-नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही है। इससे लोग ज्यादा दूरी कम समय में तय कर सकेंगे क्योंकि इसकी रफ्तार ज्यादा है। वंदे भारत एक्सप्रेस 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है।

पहली वंदे भारत का पीएम ने किया था उद्घाटन

इससे पहले दिल्ली-भोपाल के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी। इसके बाद देश को कई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है।

Updated : 1 May 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top