उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्वालियर एवं भिण्ड में जनसभाओं को संबोधित किया

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के पास समस्या के सिवा कुछ नहीं है। उसने अयोध्या में राममंदिर हो या जम्मू कश्मीर में आतंकवाद इसके समाधान की जगह समस्या ही खड़ी की और समाधान भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने किया। जिसकी अगुवाई में न सिर्फ अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ बल्कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा किया। डबल इंजन की सरकार देश में राष्ट्रवाद को पुष्ट करने का कार्य कर रही है। यहीं कारण है कि दुनियाभर में भारत का डंंका बज रहा है। सबकी निगाह भारत की प्रगति पर है। यह बात मंगलवार को श्री योगी भिंड एवं ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में स्वाधीनता के पहले वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और स्वतंत्र भारत में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। यहां तक कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में राजमाता की सक्रिया भूमिका रही। अब तक कांग्रेस कहती थी कि भाजपा सिर्फ नारा देती है तारीख नहीं बताती। लेकिन अब हम मंदिर की तिथि बता रहे है 22 जनवरी 2024। यह हर सनातनी के लिए गौरव की बात है क्योंकि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद रामलला टेंट की जगह भव्य मंदिर में विराजित होने जा रहे है। उन्होंन कहा कि मैं ग्वालियर चंबल की उस हिन्दुुत्व की भूमि पर आया हूं जहां से कई वीर बलिदानी इस देश के लिए न्यौछावर हुए।
जब श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की बात होती है तो ग्वालियर का नाम सबसे पहले आता है। पूरे देश के साथ-साथ ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया के नेत्ृत्व में अनके कार्यकर्ता अयोध्या में ढांचा हटाने पहुंचे थे। तब पवैया ने नारा दिया था गुलामी का ढांंचा जरूर ढहाएंगे और वह ढह गया। कांग्रेस आस्था का सम्मान नहीं कर सकती और न ही सुरक्षा दे सकती है। यह विधानसभा चुनाव सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की तस्वीर एवं तकदीर बदलने के लिए है।
भाजपा की बदौलत अयोध्या में हुआ राम मंदिर का निर्माण
चंबल की घाटी वीरों की भूमि, कांग्रेस को सिखाएगी सबक
उन्होंने ने कहा कि चंबल की घाटी वीरों की भूमि है, जहां के युवाओं ने भारतीय सेना में शामिल होकर अपना बलिदान दिया,ऐसी भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। चंबल का पानी कभी धोखा नहीं देता। आज भारत देश बदलता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस ने अनेकों समस्याओं को जन्म दिया, वहीं भाजपा सरकार ने उसे हल करने का प्रयास किया। कोरोना काल में जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था तब कांग्रेस के लोग घर से बाहर नहीं निकले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर यह लड़ाईं हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही लड़ी और हरसंभव सुख और दुख में शामिल होकर जनता की मदद की।
कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए
श्री योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस की दो और बसपा का केवल एक विधायक है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए। विकास, सुरक्षा, सुशासन के लिए मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। भाजपा की सरकार ने पिछले 20 सालों में यहां विकास ही विकास किया है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संध्या राय, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अभय चौधरी, देवेन्द्रसिंह नरवरिया, पार्टी प्रत्याशी डॉ. अरविंद भदौरिया, नारायण सिंह कुशवाह, माया सिंह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश शर्मा, मुन्नालाल गोयल,विनय जैन जिला महामंत्री, विनोद शर्मा, राजू पलैया, कमल माखीजानी, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, पारस जैन, विवेक जोशी आदि मौजूद रहे।
