Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्नी के साथ किया मतदान, कहा - 28 सीटें जीतेंगे

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्नी के साथ किया मतदान, कहा - 28 सीटें जीतेंगे

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्नी के साथ किया मतदान, कहा - 28 सीटें जीतेंगे
X

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ मुरार बारादरी चौराहे के पास बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि ग्वालियर ही नहीं सभी जगह माहौल भाजपा के पक्ष में है और हम सभी 28 सीटें जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है उसने हार सुनिश्चित मान ली है। इस चुनाव से शिवराज सरकार को स्थायित्व मिलेगा, कमलनाथ जी तय करें कि उन्हें क्या करना है?

बता दें कि केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ बारादरी चौराहे मुरार के पास स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इस उप चुनाव में सभी जगह गया हूँ भाजपा के पक्ष में माहौल अच्छा है। भारतीय जनता पार्टी सभी 28 सीटों पर चुनाव जीत रही है। कांग्रेस अब पूरी तरह से अप्रासंगिक हो गई है उसने अपनी हार सुनिश्चित मान ली है। कांग्रेस द्वारा सत्ता और प्रशासन के दुरूपयोग के आरोप का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो उसने ये काम किया होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के विश्वास पर चुनाव लड़ती है।

जब कांग्रेस इस तरह के आरोप लगाती है तो समझ लेना चाहिए की उसने हार स्वीकार कर ली है, क्योंकि जब कांग्रेस हार से भयभीत होती है तो प्रशासन का दुरूपयोग, ईवीेएम में गड़बड़ी, मीडिया पर आरोप इस तरह का काम कांग्रेस करती है। कमलनाथ के भविष्य से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की जीत से शिवराज सरकार को स्थायित्व मिलेगा अब 28 सीटें हारने के बाद कमलनाथ जी को तय करना है कि वो आगे क्या करेंगे। सिंधिया के भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वोट डालकर गर्व महसूस करने के बयान के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है जो इसका सदस्य बनेगा गर्व का अनुभव करेगा ही।

Updated : 3 Nov 2020 9:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top