केंद्रीय मंत्री तोमर ने संभागभर के नेताओं से मुलाकात कर ली जानकारी

केंद्रीय मंत्री तोमर ने संभागभर के नेताओं से मुलाकात कर ली जानकारी
X
तोमर ने निवास पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ।

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को अपने 29 रेसकोर्स रोड स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर सभी से ग्वालियर चंबल संभाग के विधानसभा चुनाव के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रदेश भर के नेताओं एवं प्रत्याशियों से दूरभाष पर चर्चा कर मतदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। शनिवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर आवागमन रहा। श्री तोमर ने निवास पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ।

उनसे भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, अशोक जादौन, समाजसेवी महेंद्र सिंह सेंगर, मुरैना नगर पालिका अध्यक्ष जीनेश जैन, दिनेश गुप्ता शिवपुरी( खोड़), धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, रामेश्वर भदोरिया, मायाराम सिंह तोमर, संदीप मेहता उज्जैन, कैलाश सिंह तोमर पोरसा, धर्मेंद्र सिंह गुड्डू तोमर, जितेंद्र सिंह रावत, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, विवेक शर्मा, पार्षद गुड्डू रत्नाकर आदि शामिल रहे।

Tags

Next Story