Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > नए मरीजों के साथ कोरोना से मौतों के आंकड़े में भी बढ़ोत्तरी, दो मरीजों ने तोड़ा दम

नए मरीजों के साथ कोरोना से मौतों के आंकड़े में भी बढ़ोत्तरी, दो मरीजों ने तोड़ा दम

नए मरीजों के साथ कोरोना से मौतों के आंकड़े में भी बढ़ोत्तरी, दो मरीजों ने तोड़ा दम
X

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे दो मरीजों ने आज दम तोड़ दिया। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सिंधिया नगर निवासी 55 वर्षीय महिला बसंती जाटव पत्नी भगीरथ जाटव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 28 जून को सेहत खराब होने के बाद जयारोग्य के कार्डियोलॉजी विभाग मैं भर्ती हुई थी। वही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था।

इसके साथ ही हजीरा के रहने वाले अरविंद दुबे (50) ने भी इलाज के दौरानआज दम तोड़ दिया। 10 जुलाई को अरविन्द की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है दोनों मरीजों का अंतिम संस्कार कल सुबह लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत् शवदाह में किया जायेगा।


Updated : 14 July 2020 3:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top