Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शान से निकली तिरंगा यात्रा की रैली, पुलिस के साथ वायुसेना व थलसेना के अधिकारी हुए शामिल

शान से निकली तिरंगा यात्रा की रैली, पुलिस के साथ वायुसेना व थलसेना के अधिकारी हुए शामिल

शान से निकली तिरंगा यात्रा की रैली, पुलिस के साथ वायुसेना व थलसेना के अधिकारी हुए शामिल
X

ग्वालियर, न.सं.। आजादी के 75वे अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर में पुलिस प्रशासन ने भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें वायुसेना व थलसेना के अधिकारी भी रैली में शामिल हुए। जिस समय सडक़ों से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी लोग बरवस ही रुककर उसे देखने लगे। रैली में पुलिस अधिकारियों और जवानों को जोश देखते ही बन रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सुबह नौ बजे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, मृगाखी डेका, जयराज कुबेर नगर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के साथ वायुसेना व थलसेना के अधिकारी मोटर साईकिल से जवानों के साथ रैली के रुप में रवाना हुए। हाथों में तिरंगा लिए जवान भारत माता की जयघोष के साथ जब सडक़ों से निकले तो लोगोंं के कदम रुक गए और यह नजारा जिसने भी देखा उसके मुंह से भी भारत माता की जयघोष निकल आया। एजी पुल से रैली थीम रोड से होते हुए कम्पू महाराज बाड़ा और सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा से होते हुए फूलबाग पर पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। मोटर साईकिल पर स्वयं एडीजी श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी सांघी, एएसपी अभिनव चौकसे और सेनाओं के अधिकारी चला रहे थे। रैली में दो सैकड़ा से ज्यादा लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे यातायात उप पुलिस अधीक्षक नरेशबाबू अन्नोटिया फोलो वाहन में चल रहे थे।

ईमानदारी से करें काम यहीं सच्ची देश सेवा

रैली को सम्बोधित करते हुए एडीजी डी श्रीनिवास ने पुलिस व सेनाओं के जवानों को कहा कि अपना काम पूरी ईमानदारी से करें यही देश के लिए सच्ची सेवा है। आप अपने अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करते हुए देश की सेवा करते हैं इसलिए उसको पूरी लगन मेहनत ईमानादारी व पारदर्शिता के साथ करें। तो वहीं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनको अपना काम सच्ची लगन व निष्ठा से करने करें और लोगों को न्याय दिलाएं।

Updated : 11 Aug 2022 5:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top