Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > हर्बल पार्क में औषधीय पौधों से जवानों को मिलेगी उपचार की जानकारी

हर्बल पार्क में औषधीय पौधों से जवानों को मिलेगी उपचार की जानकारी

वाहिनी में पुलिस महानिरीक्षक विसबल ने किया पौधारोपण

हर्बल पार्क में औषधीय पौधों से जवानों को मिलेगी उपचार की जानकारी
X

ग्वालियर, न.सं.। 13वीं वाहिनी में कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक हर्बल पार्क का निर्माण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक विसबल संतोष सिंह ने बुधवार को इलायची के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

वाहिनी में वन औषधीय से परिचय एवं स्वास्थय लाभ हेतु पीटीएस के अस्पताल और लायब्रेरी के बीच आयुर्वेदिक महाविद्यालय के मार्गदर्शन में हर्बल पार्क बनाया गया है। जिसमें औघधीय पौधों को लगाया गया है। इन पौधों को लगाने से जवानों को आयुर्वेद आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज की विधा प्राप्त होंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विसबल संतोष सिंह ने कहा कि आज विश्व अनेक बिमारियों और महामारियों से ग्रस्त है। ऐसे में सभी देश भारत की इस औषधीय ज्ञान संपदा को अपना रहे हैं। यहीं कारण है कि भारत सरकार एंव समस्त राज्य सरकारें अब हर्बल मेडिसिन एवं आर्गेनिक कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं।

स्वदेशी अपनाकर देश आत्मनिर्भर बन सकता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयुर्वेद के ज्ञान का प्रचार प्रसार जनसामान्य ज्ञान शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होना अतिआवश्यक है। इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक विसबल संतोष सिंह ने हर्बल पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल विनीत खन्ना, ग्वालियर रेंज सेनानी आलोक कुमार सिंह, उप सेनानी महेन्द्र कुमार छारी, अजीत कुमार शाक्य, सहायक सेनानी महिपाल सिंह यादव, निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया व रामभान सिंह अािद अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top